Topic:- Top 10 Photo से Video बनाने वाला Pro Apps फ्री
दोस्तों यदि आप भी photo se video banane wala apps प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। यहां आपको ऐसे Pro Apps के बारे में बताएंगे जो बिल्कुल फ्री ओर फोटो से वीडियो बनाने के लिए बहुत ही आसान एप्प्स हैं।
आजकल तो फोटो से बनाए गए वीडियो इतने फेमस हो रहे हैं और लोगों द्वारा इतने अधिक पसंद किए जा रहे हैं कि सभी इस तरह की वीडियो बनाना चाहते हैं। अब तो फोटो से वीडियो बनाना एक नया ट्रेंड बन चुका है।
यह भी पढ़ें
सुपरस्टार से लेकर आम आदमी सभी फोटो से वीडियो बनाना चाहते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो फोटो से बनी हुई वीडियो देखते है और उसे पसंद भी करते हैं परंतु उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि वह इस तरह की वीडियो किस प्रकार बनाएं।
परंतु आज हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए हैं आज हम आपको कुछ ऐसे photo se video banane wala app बताएंगे जिन्हें आप फ्री में प्राप्त कर सकेंगे और जिससे आप चंद ही मिनटों में फोटो से वीडियो तैयार कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें
Table of Contents
Photo Se Video Banane Wala Apps
जानकारी के लिए आप सभी को बता दें कि ऐसे कई वीडियो बनाने वाला ऐप्स हैं जिन्हें आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं और जिनसे आप बेहद ही आसानी से बहुत ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने वाली फोटो से वीडियो तैयार कर सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे photo se video banane wala apps को चलाना सिखाएंगे, जिन्हें इस्तेमाल करके आप बेहद ही आसानी से फोटो से एक बहुत खूबसूरत वीडियो बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें
वर्तमान में फोटो से वीडियो बनाने वाला एप्स का ट्रेंड इतना अधिक बढ़ रहा है कि इससे जुड़े कई तरह के ऐप्स बन रहे हैं, परंतु आज हम आपको सबसे बेहतरीन photo se video banane wala app की जानकारी देने वाले हैं ।
फोटो से वीडियो बनाने वाला एप्स से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े, आशा है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही सहायक साबित होगा। फोटो से वीडियो बनाने वाले एप्प्स की लिस्ट कुछ इस तरह है।
1) Moj : Photo Se Video Banane Wala App
अगर हम photo se video banane wala app की बात कर रहे हैं तो सबसे पहला नाम मौज(Moj)
का आता है। भारत में टिक टॉक चाइनीस ऐप के बैन होने के बाद मौज एक ऐसा ऐप है जो सबसे ज्यादा फेमस हो रहा है।
मौज ऐप में आप टिक टॉक की तरह वीडियो तो बना ही सकते हैं, इसी के साथ मौज से वीडियो भी आसान तरीके से बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं किस प्रकार बनाएं मौज ऐप से फोटो से वीडियो।
Moj App से किस तरह बनाए Photo से Video
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से Moj App को Install करना होगा।
- मौज एप से वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको साइन अप करना होगा।
- इसके बाद होम पेज खुल जाएगा जहां आपको बहुत सारी वीडियोस देखने को मिलेंगी।
- होम पेज के ऊपर ही एक प्लस बटन होगा जहां क्लिक करके आप वीडियो मेकिंग पेज में आ जाएंगे।
- इसमें नीचे आपको फोटो ऐड करने का ऑप्शन मिल जाएगा और आपको इसमें अनेक प्रकार के एडिटिंग फीचर्स मिल जाएंगे
- इसी प्रकार आप अपने वीडियोस को बनाकर पोस्ट करके अपने फोन में बेहद आसानी से सेव करके रख सकते हैं।
2) InShot: Photo Ko Video Banane Wala Apps
दोस्तों photo ko video banane wala apps की लिस्ट में यह खास तरह का एप्प है। इस ऐप में आप एक ही वीडियोस में कई फोटोस, कई तरह के इफेक्ट्स और अपने पसंद का कोई भी गाना देकर एक बेहतरीन वीडियो बना सकते हैं।
इनशॉट एप में कई तरह के खूबसूरत इफेक्ट दिए गए हैं जिसकी मदद से आपकी फोटोस बेहद ही खूबसूरत नजर आएगी। Photo को Video बनाने वाला यह Apps चलाने में बहुत ही आसान है तो आइए जानते हैं इस एप से किस तरह बनाएं फोटो से वीडियो।
Inshot App से किस तरह बनाए Photo से Video
- इनशॉट एप से वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको को Open करना होगा।
- इसके बाद इनशॉर्ट में अकाउंट बनाने का विकल्प नजर आएगा।
- अकाउंट बनाने के बाद आपको फोटो एडिट और वीडियो मेकर का विकल्प नजर आएगा।
- अगर आप अपनी फोटो को एडिट करना चाहते हैं तो आप फोटो एडिट का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं, और अगर आप वीडियो बनाना चाहते हैं तो वीडियो मेकर का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं इसमें आप किसी भी वीडियो को खूबसूरत बना सकते हैं और फोटोस का वीडियो भी बना सकते हैं।
- वीडियो मेकर का ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद नीचे आपको फोटो सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा यहां आप अपनी फोटो को सेलेक्ट करके उसमें इफेक्ट डाल सकते हैं और अपने पसंद का गाना भी लगा सकते हैं और इसकी स्पीड भी नियंत्रण कर सकते हैं।
- इसके साथ ही चंद ही मिनटों में आपकी वीडियो बन कर तैयार हो जाएगी।
3) Vido: वीडियो बनाने वाला ऐप्स
यह एक ऐसा वीडियो बनाने वाला ऐप्स है जिसमें आपको बहुत ही खूबसूरत कई तरह की वीडियोस मिल जाएंगी, जिस पर आप अपनी पसंद की फोटो लगा सकते हैं इसमें आपको एडिट करने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
इसमें आपको सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो को अपनी पसंदीदा वीडियो को चुनकर उसमे ऐड करना होगा, उसके बाद अपनी पसंद के हिसाब से उसमे इफ़ेक्ट या साउंड डाल सकते हैं। बस इतना करते ही आपकी वीडियो बन कर तैयार हो जाएगी।
Vido App को कैसे इस्तेमाल करें ओर इससे Photo का Video किस तरह बनता है?
- Vido App मे आपको अकाउंट बनाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- इस एप्स में कई वीडियोस होती है जिसे पसंद करके आप उसमें अपनी फोटो लगा सकते हैं।
- सबसे पहले आप किस तरह की फोटो वीडियो बनाना चाहते हैं उसे इस ऐप में देखकर पसंद करें।
- इसके बाद उस वीडियो में अपनी फोटो लगाने के लिए ऐड फोटो का विकल्प चुने इसमें आपको गाना लगाने की भी आवश्यकता नहीं है अगर आप गाने को चेंज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
- इसके बाद आप अपनी वीडियो को सेव विकल्प को चुन कर आसानी से सेव कर सकते हैं।
4) KineMaster: Video Banane Wala Apps
काइनमास्टर video banane wala apps में एक ऐसा App है जिसमें आप फोटोस का वीडियो भी बना सकते हैं और किसी भी वीडियो और फोटो की एडिटिंग भी कर सकते हैं। ऐप में कई तरह के बेहद ही अट्रैक्टिव इफेक्ट उपलब्ध है।
KineMaster में आपको अपनी वीडियो पर कुछ भी लिखने का भी ऑप्शन प्राप्त है। जो इसे बाकी एप्प्स से कुछ अलग बनाता है। इस शानदार photo se video banane wala apps को चलाना कैसे है, सब नीचे बताया हुआ है।
KineMaster से किस तरह बनाएं फोटो का वीडियो
- काइन मास्टर को Open कर लीजिए।
- इसके बाद आपको इसमें ई-मेल से अकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने के बाद आपको वीडियो मेकर का विकल्प चुनना है इसके बाद आपको अपनी वीडियो का रेशियो चुनना होगा
- इसके बाद आप इसमें अपनी पसंद की कई फोटोस डालकर उसमें इफेक्ट्स डाल सकते हैं।
- इसके साथ ही साथ आप इस में अपने पसंद के गाने भी ऐड कर सकते हैं।
- अपनी वीडियो को पूरी करने के बाद आप एक एरो के विकल्प चुनकर आप अपनी वीडियो को हाई और लो क्वालिटी में सेव कर सकते हैं।
- Youtube पर KineMaster को लेकर बहुत सी वीडियो मिल जाएंगी, जिन्हें देखकर आप इसको सही ढंग से चलना सीख सकते हैं।
5) Lyrical.ly से बनाए फोटो का वीडियो
यह एक ऐसा फोटो वीडियो मेकर ऐप है जिसमें कई प्रकार के टेंपलेट्स उपलब्ध हैं इसमें आप केवल टेंपलेट्स को सेलेक्ट करके उसमें अपनी फोटोस को ऐड करके कुछ ही समय में एक अच्छी वीडियो बना सकते हैं।
photo se video banane wala app में इस एप्प का काम एक अलग ही लेवल का है क्योंकि इसमें आपको जरा भी मेहनत नही करनी होती है, बस आपको रेडीमेड डिज़ाइन चुनकर अपने फोटो लगाने होते हैं और कुछ ही मिनटों में वीडियो तैयार।
Lyrical.ly App से इस तरह बनाए फोटो का वीडियो
- सबसे पहले इस ऐप को आप प्ले स्टोर या फिर गूगल स्टोर से प्राप्त कर लें।
- इसमें आपको अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है, चाहे तो बना भी सकते हैं।
- इसके बाद अपने पसंदीदा रेडीमेड टेंपलेट्स को सेलेक्ट करना है।
- फिर उसमें फोटोस ऐड करके अपना पसंदीदा गाना लगा ले
- वीडियो के लेआउट को अपने हिसाब से एडजस्ट करें और बस आपकी वीडियो तैयार हो जाएगी।
- सेव वीडियो के विकल्प को चुन कर आप अपनी वीडियो को तुरंत ही सेव कर सकते हैं।
6)Tempo App से भी बना सकते हैं Photo का Video
वीडियो बनाने वाला ऐप्स में मेरा सबसे पसंदीदा एप्प टेंपो है। इसमें वीडियो बनाना बेहद ही आसान है क्योंकि इसमें आपको कुछ भी करना नहीं होता है। Lyrical.ly App की तरह इसमें भी अनेक प्रकार की वीडियोस टेंपलेट्स उपलब्ध होते हैं।
उसकी ही तरह आप अपने पसंदीदा वीडियो टेंपलेट्स को सेलेक्ट करके उसमें अपनी एक या एक से अधिक फोटो को लगा कर वीडियो बना सकते हैं। लेकिन उसके मुकाबले यह ज्यादा इजी टू यूज है ओर इसे समझना भी आसान है।
Tempo App कैसे काम करता है?
- टेंपो एप आपको गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध मिल जाएगा।
- सबसे पहले आपको इसे ओपन करना होगा।
- इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करके इसमें साइन अप करना होगा।
- साइन अप करने के बाद आपको कई प्रकार के वीडियो टैंपलेट्स मिल जाएंगे।
- अपने पसंदीदा वीडियो टेंप्लेट को चुनकर उसमें ऐड फोटो करें।
- आप एक से अधिक फोटो लगाकर अपनी वीडियो को तुरंत ही बना सकते हैं।
- जैसे ही आपकी वीडियो बनकर तैयार हो जाए तो आप इसे तुरंत ही अपने फोन में सेव कर सकते हैं।
7) Alight Motion से बनाए Photo को Video
यह एक ऐसा ऐप है जिसकी सहायता से आप किसी भी तरह की फोटोस का वीडियो तैयार कर सकते हैं। इस एप्प की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके द्वारा बनाई गई वीडियो की कवालिटी हाई क्लास ओर बहुत ही आकर्षित होती है।
आपको बताना चाहूंगा यह App जितनी अच्छी वीडियो बनाता है इसको चलना उतना ही कठिन है। पहली बार मे तो यह App हर किसी के समझ मे भी नही आता है। अगर आपको इस ऐप के बारे में अधिक जानकारी लेनी है।
तो आप यूट्यूब पर भी इससे जुड़ी वीडियोस देख सकते हैं और इसे यूज करना सीख सकते हैं। माना इस ऐप में फोटो से वीडियो बनाना थोड़ा मुश्किल है परंतु यकीन करें इसके द्वारा बनाई गई वीडियो बेहद ही आकर्षित होती है।
Photo Se Video Banane Wala Apps डाउनload करने का तरीका
- ऐप में आपको अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है, ओपन करने के बाद आप तुरंत ही अपनी वीडियो को बनाना शुरु कर सकते हैं।
- इसमें वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से एक वीडियो मेकर का विकल्प होगा इस विकल्प को चुनें और उसके बाद अपना रेश्यो सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आप अपनी फोटो एड करें इसके बाद अपनी फोटोस को आप कई तरह के शेप में ला सकते हैं और उसमें अपना नाम भी लिख सकते हैं।
- ऐप में कई इफेक्ट उपलब्ध है जिसकी मदद से आप अपने वीडियो को आकर्षित बना सकते हैं।
- वीडियो को पूरा तैयार करने के बाद आप सेव बटन पर क्लिक करके हाई और लो क्वालिटी में अपने वीडियो को Save कर सकते हैं।
FAQ: Video Banane Wala Apps
Video Banane Wala Apps डाउनLoad कैसे करें?
हमारे द्वारा बताए गए सभी Apps जैसे:- KineMaster, Vido, Alight Motion वगेरह आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएंगे
वीडियो बनाने वाला ऐप्स का नाम क्या है?
हमारे द्वारा बताए गए वीडियो बनाने वाला ऐप्स के नाम कुछ इस तरह हैं:- Moz, Video, Inshot, KineMaster, Lyrical.ly Alight Motion और Tempo App हैं।
शादी का वीडियो बनाने वाला ऐप्स कौन सा है?
KineMaster की मदद से आप किसी भी तरह की शादी की वीडियो बेहद आसानी से बना सकते हैं।
फोटो से वीडियो बनाने का सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
इनमे सबसे अच्छा ऐप Tempo App है क्योंकि इसका इंटरफ़ेस बहुत ही इजी टू यूज है।
फोटो पर गाना लगाने वाला ऐप कौन सा है?
Lyrical.ly ऐप की मदद से आप किसी भी तरह के फोटो पर गाना बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं।
Conclusion: आज आपने क्या सीखा
आज हमने इस आर्टिकल Top 10 Photo से Video बनाने वाला Pro Apps फ्री in 2022 में आपको कुछ फोटो वीडियोस का मेकिंग एप के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आप भी फोटो से वीडियो बनाना चाहते हैं।
तो हमारे यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही सहायक होगा हमने यहां फोटो से वीडियो बनाने की सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे आने वाले आर्टिकल को लगातार पढ़ते रहे।
ओर दोस्तों किसी भी तरह के सवाल या सुझाव के लिए हमसे Contact Us वाले पेज पर जाकर संपर्क करें ओर इस आर्टिकल से संबंधित सवालों के लिए नीचे Comments जरूर करें। इस लेख में हमने photo se video banane wala apps के बारे मे बताया हैं।